चित्तौडगढ । जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर विगत दस वर्षो से भारत सरकार से मांग कर रहे जयपाल रिठोला 10 महिने में चौथी बार 3 जुलाई को चित्तौड़गढ़ से नई दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए पदयात्रा पर रवाना होंगे।
जयपाल ने बताया कि जनसँख्या विस्फोट देश व देश कि आन्तरिक सुरक्षा के लिए खतरा है। जनसँख्या विस्फोट से न तो किसान के खेत तक पानी पहुंच रहा और ना ही किसान की खेती की जमीनो के टुकडे होते रूक रहे, अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले कुछ सालो मे अनाज व पानी के लिए ग्रह युद्ध कि स्थिति बन जाएगी। उन्होंने कहा कि जंगल खत्म हो रहे है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को चित्तौडगढ से दिल्ली प्रधानमन्त्री कार्यालय तक पैदल तिरंगा यात्रा प्रारंभ करूँगा।