BREAKING NEWS
BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 3:57 pm
NEWS : राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला की तैयारियां पूर्ण, 18 जून को आयोजित होगा कार्यक्रम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय शक्ति संगठन द्वारा 18 जून को आयोजित होने वाली कार्यशाला कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। जानकारी देते हुए संगठन के जिला उपाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों कि आयोजित बैठक मे कार्यक्रम के सन्दर्भ मे विस्तृत चर्चा की। 

जानकारी देते हुए संगठन के जिला महामंत्री विजय मलकानी ने बताया कि 18 जून को कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय होटल कन्हा मे होगा। दिल्ली से राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय महिलाध्यक्षा सरिता शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री बुआ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पुखराज नाइक, प्रदेश संयोजक रविंद्र सिंह इत्यादि अतिथियों के ठहरने एवं भोजन इत्यादि की व्यवस्था भी उक्त होटल मे की गयी है। साथ ही पम्प्लेट एवं निमंत्रण पत्र बांटने तथा झंडियों, फ्लेक्स इत्यादि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अतिथियों एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के स्वागत कि तैयारियां भी पूर्ण कर ली गयी है। 

बैठक मे संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ योगेश चंद्र व्यास, जिला उपाध्यक्ष मुख्यालय हरि ओम मौड़, जिला उपाध्यक्ष संगठन मनीष त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्षा कनकलता पाराशर, जिला कोषाध्यक्ष नंद किशोर पारीक, जिला सह मंत्री विष्णु शंकर कुमावत, लक्ष्मण टहल्याणी इत्यादि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE