BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2023, 10:17 am
KHABAR : मौन धरना देकर किया विरोध, अवैध ड्रग्स बिक्री और नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों युवा, गांधीवादी तरीके से अपना विरोध दर्ज करवाते हुए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पड़े खबर

Share On:-

रतलाम | शनिवार शाम विभिन्न संगठनों के सैकड़ों युवाओं ने नशे के कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में मौन धरना दिया है। नशीले पदार्थों की बिक्री बंद करने और नशे पर अंकुश लगाने के नारे लिखी तख्तियां लेकर कई युवा धरना स्थल पर पहुंचे। शनिवार रात तक चले इस मौन धरने में शहरवासियों ने गांधीवादी तरीके से अपना विरोध दर्ज करवाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। धरने में पहुंचे युवाओं के द्वारा पुलिस प्रशासन से शहर में फल फूल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
गौरतलब है कि रतलाम शहर में नशे की पुड़िया खुलेआम बिक रही है और शहर में जगह-जगह नशा करने वालों के अड्डे बनते जा रहे हैं । खासकर युवा पीढ़ी एमडी ब्राउन शुगर कोकीन और व्हाइटनर जैसे नशीले पदार्थों के नशे में फंसती जा रही है। खास बात यह है कि बड़े पैमाने पर युवाओं को यह नशीले पदार्थ कौन लोग बेच रहे हैं। वहीं, बीते 1 वर्ष में रतलाम शहर में नशे के कारोबार पर पुलिस की एक भी बड़ी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। यही वजह है कि पुलिस और प्रशासन को सचेत करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के युवाओं ने जिम्मेदारी उठाई है और शनिवार रात स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में मौन धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE