BREAKING NEWS
छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : हातोद में एकेवीएन इंडस्ट्रियल एरिया की.. <<     KHABAR : Gen-Z- अंदाज में छात्राओं का विरोध, हॉस्टल से.. <<     KHABAR : शाजापुर में यूसीसी बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : गौमाता के मुद्दे पर गरजे हिंदू संगठन,.. <<     KHABAR : जेन अल्फा के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 8:09 pm
BIG NEWS : अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, घर की बालकनी गिरने से एक व्यक्ति मौत, 3 बच्चों सहित 10 लोग घायल, पढ़े खबर     

Share On:-

अहमदाबाद। शहर के दरियापुर काडियानाका रास्ते में मंगलवार को एक इमारत की दूसरी मंजिल की बालकनी का हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में आकर रथयात्रा के दर्शन कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। 3 बच्चों समेत 10 लोग घायल हुए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा सुबह 7.40 बजे निकली थी। शाम 5 बजे तीनों रथ दरियापुर पहुंचे। यहां इन्हें एक मंदिर के पास करीब 15 मिनट रोका गया। पूजा-अर्चना के बाद ये रवाना हुए। जब ये कडियानाका इलाके में पहुंचे तो यह हादसा हो गया। हालांकि, अब रथयात्रा कडियानाका से रवाना हो गई है।

इस हादसे के पीछे अहमदाबाद महानगर पालिका की लापरवाही भी सामने आई है। रथ यात्रा मार्ग के सभी खतरनाक और जर्जर घरों को नोटिस दिया जाना था। लेकिन जांच के बाद भी इस मकान के लिए कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था तब महानगर पालिका की टीम नोटिस लेकर घर पहुंच गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE