नीमच। स्थानीय शिक्षक कालोनी स्थित अपना पार्क में आज दोपहर असामाजिक तत्वों द्वारा पार्क में बैठने के लिये लगाई गई सीमेंट की बेंच एवं खंबों साथ ही पोधो में दिये जाने वाले पानी के पाइप अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़ दिये गये। इस घटना को लेकर स्थानीय रहवासीयों में आक्रोश व्याप्त है। निवासियों द्वारा बैठक कर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध पुलिस कार्यवाही की जाने का निर्णय किया गया।