नीमच। नर्सिंग स्टूडेंट्स ने आज कलेक्टर कार्यालय नीमच पर ज्ञापन सौंपकर जनरल प्रमोशन की मांग की। अधिकारी कविता कड़ेला को सौंपी गए ज्ञापन में कहा गया है कि सत्र 2020-21 के नर्सिंग स्टूडेंट की 3 वर्ष बीत जाने के बावजूद परीक्षा नहीं हुई है। परीक्षा ना होने के कारण छात्र छात्राएं आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक रूप से परेशान हो रहे हैं। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा बार-बार परीक्षा का टाइम टेबल घोषित करने के बाद भी निरस्त कर दिया जाता है।
राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में नर्सिंग छात्र संगठन द्वारा मांग की गई कि है कि हमें जनरल प्रमोशन दिया जाए, और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 6 माह के भीतर करवा ली जाए। छात्रों ने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी दिनों में विधानसभा सत्र के दौरान आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान जितेंद्र टेलर, कमल फुलवरिया, पंकज सूर्यवंशी, विनोद सुरावत, दीपक चौधरी, लोकेंद्र चंदेल, कुशाल राजपूत, विनोद व्यास, राहुल चौहान, हेमलता पाटीदार, नेहा रेगर, संजना बंकोलिया और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।