BREAKING NEWS
छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : हातोद में एकेवीएन इंडस्ट्रियल एरिया की.. <<     KHABAR : Gen-Z- अंदाज में छात्राओं का विरोध, हॉस्टल से.. <<     KHABAR : शाजापुर में यूसीसी बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : गौमाता के मुद्दे पर गरजे हिंदू संगठन,.. <<     KHABAR : जेन अल्फा के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 3:24 pm
KHABAR : भगवानपुरा सहित आसपास के ग्रामों में योग दिवस पर योग का जीवन में बताया गया महत्व, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में विश्व योग दिवस के मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों एवम जनप्रतिनिधियों एवम विद्यार्थियों ने योग प्राणायाम कर जीवन में योग का महत्व समझा और उसे नियमित करने का संकल्प भी लिया। स्कूल परिसर में योग शिक्षक नाहरसिंह आवासे दुरसिंह चौहान सुरेश हिरवे ने योग कराया। करीब 1 घंटे तक योग की बारीकियां सिखाई गईं। 

इस अवसर पर जनपद सीईओ पवन शाह, बीईओ सुमेरसिंह जाधव, मप्र जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक महेश खराड़े, ग्राम पंचायत सचिव गोविंद मालविया, भानुप्रताप दसौंधी नन्हेंश्वर जन सेवा संस्था के दिनेश महाजन, रोजगार सहायक दीपक मालविया, कान्हा जायसवाल सहित संस्था शिक्षक शिक्षिकाएं एवम विद्यार्थी मौजूद थे। वहीं नगर के योग गुरु मुकेश सेन ने भी पिपल्याबावड़ी स्थित पहाड़ी पर बच्चों को योग सिखाकर उन्हें योग के प्रति जागरूक किया। 

बता दे कि मुकेश सेन पिछले 20 सालों से भगवानपुरा क्षेत्र के ग्रामों में महिला पुरुष एवम बच्चों को योग सिखाते आ रहे है। उन्होंने बताया कि वनांचल क्षेत्र के सभी आदिवासी समाज के बच्चों को योग सिखाना मुख्य उद्देश्य है। साथ ही निरन्तर आयुर्वेद और योग की जानकारी युवाओ को समय समय पर देता रहता हूं ताकि क्षेत्र के युवा स्वस्थ्य और तन्दरूस्त रहे। सेन पर्यावरण के प्रति भी हमेशा जागरूक रहते है हजारों पौधे क्षेत्र में उनके द्वारा लगाए जा चुके है उन्हें पर्यावरण प्रेमी के नाम से भी जाना जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE