BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 10:50 am
BIG REPORT : देश में आपातकालीन को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री का बयान, हिंदुस्तान के लोकतंत्र कहा काले दिन, कांग्रेस लोकतंत्र के बारे मे बात ना करें, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। आज ही के दिन देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के समय आपातकालीन घोषित हुआ था और इसी को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि हिंदुस्तान के लोकतंत्र में इस दिन को काले दिन के रूप में माना जाता है इंदिरा गांधी ने अपने पद को बचाने के लिए आज के दिन लोकतंत्र की हत्या की थी। इसलिए इस कृत की मैं निंदा करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस सारा देश इस बात को जानता है कि कांग्रेस को लोकतंत्र के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है जिन लोगों ने जिस पार्टी के लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की थी वह आज लोकतंत्र की वकालत करते हैं।


वहीं मध्यप्रदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है और इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि मोदी जी 27 तारीख को प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान हुआ भोपाल और शहडोल के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और उनकी यात्रा सुखद और सफल रहेगी। और सबसे खास बात यह है कि शहडोल में जिस मिशन की वही शुरुआत कर रहे हैं उसका लाभ सभी को मिलने वाला है।


वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा एक बयान सामने आया है उसने कहा है देश में 25 साल पहले जो आपातकालीन लगा था। अब देश उस तरफ जा रहा है।इस बयान को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पलटवार किया है और कहा है कि अखिलेश यादव जैसे लोग पद भ्रष्ट हो गए हैं और इसलिए ऐसा सोच रहे हैं आज देश का लोकतंत्र काफी मजबूत है और हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था पूरी दुनिया में को सराहा जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE