BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 11:10 am
KHABAR : मानसून के एक्टिव होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदला, मौसम खराब हुआ तो बदलेगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम, भोपाल में रोड से चलेगा कारकेड, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | मानसून के एक्टिव होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव की सभी संभावनाओं पर शासन-प्रशासन अपनी तैयारी कर रहा है। भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यदि मौसम खराब हुआ तो मोदी का कारकेड सड़क मार्ग से आर केएमपी स्टेशन पहुंचेगा। यदि स्थितियां ठीक रहीं तो एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए मोदी बरकतउल्लाह विवि पहुंचेंगे। यहां से कारकेड आर केएमपी स्टेशन जाएगा।

शहडोल में भी मानसून के मद्देनजर मोदी के रात रुकने की तैयारी की गई है। शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा के मुताबिक पीएम के रात रुकने की संभावनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को लालपुर स्थित निजी कंपनी का गेस्ट हाउस देखा।

इस बीच भोपाल में रोड-शो के लिए गुजरात से वाहन भोपाल पहुंच गया। इसमें मोदी करीब 350 मीटर का रोड-शो करेंगे। इसकी तैयारियों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद के साथ बैठक की। मोदी 27 जून को भोपाल आएंगे।

रोड शो के लिए गुजरात से आया वाहन

रोड-शो को देखते हुए मोदी का कारकेड आर केएमपी स्टेशन से भाजपा दफ्तर, परिणामी मंदिर, तुलसी टॉवर, लिंक रोड नंबर एक, नानके पेट्रोल पंप, न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहा होते हुए राजभवन पहुंचेगा। यहां से मोदी रोड-शो के लिए गुजरात से आए वाहन पर चढ़ेंगे।

एसपीजी ने तैयारी परखी

उधर, एसपीजी, पुलिस और प्रशासन ने रविवार को अपनी तैयारी परखी। दिनभर कारकेड रिहर्सल करते रहे। प्रस्तावित दौरे में पीएम मोदी को एयरपोर्ट से सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा बीयू हैलीपैड पहुंचना है। यदि मौसम खराब रहा तो मोदी का कारकेड एयरपोर्ट से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगा।

सोमवार को कारकेड की रियल टाइम फाइनल रिहर्सल है। दो दिन से एनएसजी की टीम के साथ सेना के हेलिकॉप्टर से हैलिपैड पर उतरने और उड़ान भरने की रिहर्सल कर रहे हैं। इस दौरान विंड प्रेशर और फोरकास्ट का भी ध्यान रखा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE