BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 5:55 pm
KHABAR : चुनाव में दावेदारी और शहर अध्यक्ष की दौड़, कांग्रेस के सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा के सामने शक्ति प्रदर्शन, सर्किट हाउस पर बड़ी संख्या में दावेदार अपने समर्थको के साथ पहुंचे, पढ़े खबर 

Share On:-

 उज्जैन  मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियो के चयन और शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मंथन करने के लिए कांग्रेस के सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा सोमवार को उज्जैन पहुंचे। सर्किट हाउस पर बड़ी संख्या में दावेदार अपने समर्थको के साथ पहुंचे थे।

मध्य प्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप इंदोरा सर्किट हाउस पहुंचने से पहले महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे , लेकिन उससे पहले ही टिकट की दावेदारी और शहर अध्यक्ष के दौड़ में लगे कई कांग्रेसी नेता सुबह से ही बड़ी संख्या में सर्किट हाउस में अपने समर्थको के साथ पहुंचने लगे थे। इंदौरा के पहुंचे ही उनसे मिलने के लिए दावेदारों की भीड़ जमा हो गई। पहले तो सर्किट हाउस के रूम में मुलाक़ात का दौर शुरू हुआ। लेकिन हाल ही में हटाए गए शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया अपने समर्थको के साथ सर्किट हाउस पहुंचे तो वे इंदौरा को सर्किट हाउस के बाहर ले आये। इस दौरान उनके समर्थको ने भदौरिया की साजिश का शिकार होने की बात कहकर दोबारा शहर अध्यक्ष बनाने की बात कही। इधर नूरी खान भी बड़ी संख्या में अपने समर्थको के साथ उज्जैन उत्तर की दावेदारी करने पहुंची, इसी क्रम में अजित ठाकुर,विक्की यादव,माया त्रिवेदी राजेंद्र वशिष्ठ सहित कई कार्यकर्ता टिकट दावेदारी करते नजर आये तो वहीं सुरेंद्र मरमट मुकेश भाटी शहर अध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहे।

नए शहर अध्यक्ष को लेकर निर्णय जल्द -

कुलदीप इंदौरा ने बताया कि कार्यकर्ता से मुलाक़ात कर कल ग्रामीण की बैठक में शामिल होना है, रतलाम मंदसौर नीमच की बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए वार्ता करेंगे। 2023 की विधान सभा चुनाव के जीत के लिए रणनीति बनेगी उज्जैन की सात सीटों के लिए मंडल सेक्टर और ब्लॉक की बैठक की जा रही है। टिकट के लिए कार्यकर्ता सर्वे के आधार पर टिकट दिया जायेगा, नए अध्यक्ष के लिए बात कर जल्द निर्णय होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE