BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 8:16 pm
BIG NEWS : कार्यकर्ता जनता की भावनाओं को समझते हुए एकजुट होकर कार्य करें- इंदोरा, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी ने गाँधी भवन में की वन टू वन चर्चा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी  के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में आम जनता कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है। मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जनता की भावनाओं को समझते हुए परिणाम को कांग्रेस के पक्ष में लाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा ने नीमच के गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
 
कार्यकर्ताओं से मुखातिब कुलदीप इंदौरा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, महंगाई और अनेक मुद्दों की भरमार है जो भाजपा के प्रति लोगों की नाराजगी को दर्शा रहे हैं। नीमच जिले में नगर निकाय और स्थानीय स्तर से जुड़ी हुई लोगों की अनेक परेशानियां है। जिसे हल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि टिकट तय होने के साथ सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करें। हमारा विरोध भाजपा से होना चाहिए, ना कि आपस में एक दूसरे से। कुलदीप इंदौरा ने देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर खास जोर दिया। उन्होंने बैठक के बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा की। 

इस दौरान अनिल चौरसिया, नरेंद्र नाहटा, नंदकिशोर पटेल, उमराव सिंह गुर्जर, मधु बंसल, सत्यनारायण पाटीदार, मंगेश संघई, राकेश अहीर, बृजेश मित्तल, बाबू सलीम, राजकुमार अहीर, स्नेहलता शर्मा और बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE