BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 8:23 pm
BIG NEWS : 35 साल की महिला और पति का दोस्त, जब रात होते ही आया घर, जैसे ही पिलाई नशे की दवा तो हो गई बेहोश, फिर खुली नींद तो उड़ गए होश, पीड़िता ने खाकी को सुनाई हैवानियत की दास्तां, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। बीमार पत्नी की देखरेख के लिए जिस दोस्त को सौंपी थी। जिम्मेदारी, उसी ने नशीली दवा मिली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के महेन्द्र नगर में कुछ दिन पहले की है।


घटना की शिकार महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घटना की शिकार महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है।


हजीरा थाना क्षेत्र के महेन्द्र नगर निवासी 35 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसके पति टाइल्स का काम करते हैं और कुछ समय से उसकी तबियत खराब चल रही है। कुछ दिन पहले काम के सिलसिले में बाहर जाते समय महिला का पति अपने दोस्त श्याम पटेल को उसकी देखभाल की जिम्मेदारी देकर गया था। एक जुलाई की रात श्याम पटेल उसके घर पहुंचा। वह, महिला के लिए कोल्ड ड्रिंक लेकर आया था। उसने, दोस्त की पत्नी को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्डड्रिंक पीते ही दोस्त की पत्नी को नींद आने लगी और कुछ ही देर बाद श्याम पटेल उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध करने का प्रयास किया तो वह उसका विरोध नहीं कर सकी। मदद के लिए आवाज लगाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया।


भागने से पहले हत्या की धमकी देकर गया
वारदात के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के बाद जब महिला का पति लौटकर आया तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद वह हजीरा थाना पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस का कहना
इस मामले में हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। अभी वह अपने घर से फरार मिला है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE