BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 11:53 am
BIG NEWS : महिला का ससुराल और सास के ताने, जब कहा कुलक्षिणी तो उठाया ये कदम, खाकी के सामने खोले कई राज, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर की एक महिला ने डॉक्टर पति और सास के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति 10 लाख रुपए और XUV की मांग कर रहे हैं। वही सास चरित्र को लेकर शंका करती है। अपशब्द कहती है। मामले में महिला थाना पुलिस ने अलीराजपुर के रहने वाले डॉक्टर की मां और डॉक्टर पर केस दर्ज किया है। अभी डॉक्टर की पोस्टिंग गुना में है।

महिला थाना पुलिस के मुताबिक आजाद नगर में रहने वाली 27 साल की महिला की शिकायत पर उसके पति डॉक्टर अर्पित दाते निवासी फालिया बाजार अलीराजपुर और सास माधवी पति स्व. डॉक्टर राजेन्द्र दाते के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि 25 नवंबर 2021 को उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई। दहेज में करीब 5 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवर व गृहस्थी का समान दिया गया। शादी के तीन माह बाद ही सास माधवी कम दहेज लाने की शिकायत करते हुए ताने देने लगी। माता-पिता को इस बारे में बताने पर पिता ने अकाउंट में 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए।

उत्तर प्रदेश आकर दंपती में कराया विवाद
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की पोस्टिंग यूपी के अमरोहा में थी। इस दौरान सास माधवी वहां आ गई। यहां रहकर फिर से ताने देना शुरू कर दिए। पति अर्पित को पत्नी के खिलाफ भड़काने लगी। पति ने इस दौरान पीड़िता से मारपीट करना और विवाद करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि वह पति की प्रताड़ना इसलिए सहन कर रही थी कि ताकि परिवार ना बिगड़े। लेकिन विवाद बढ़ता ही जा रहा था। सास आए दिन कहनी की तू कुलक्षणी है, तेरे कदम जब से परिवार में पड़े हैं, तब से अशुभ ही हो रहा है।

पति का हुआ ट्रांसफर तो सास साथ ले गई
पीड़िता ने बताया कि उसके पति का अक्टूबर 2022 में गुना में ट्रांसफर हाे गया। सास माधवी के कहने पर पति अर्पित मुझे अपने साथ नहीं ले गए। पीड़िता को सास के साथ अलीराजपुर में पुश्तैनी घर पर भेज दिया। यहां सास की प्रताड़ना और बढ़ गई। 17 दिसंबर 2022 को सास ने सुबह विवाद किया और यह कहते हुए घर से निकाल दिया कि दहेज में 10 लाख रुपए और XUV कार लेकर आओ तो ही साथ में रहने को मिलेगा। इसके बाद माता-पिता को पूरी जानकारी दी। कई बार पति अर्पित और सास माधवी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों नहीं माने।

थाने में कर देते थे झूठी शिकायतें
पीड़िता के मुताबिक आरोपी आए दिन स्थानीय थानों में दबाव बनाने के लिए झूठी लिखित शिकायतें कर देते थे। बाद में समझाइश के बाद शिकायतें वापस ले लेते। पति अर्पित और सास उसे प्रताड़ित कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE