BREAKING NEWS
REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 5:38 pm
REPORT : जरूरतमंद व्यक्तियों को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्‍य से बढ़ाई केंद्रों की संख्या, अब दीनदयाल रसोई योजना 100 की जगह 191 स्थानों पर, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्‍य से दीनदयाल रसोई योजना का विस्तार करते हुए इसका तृतीय चरण लागू किया गया है। योजना के तृतीय चरण में पहले से संचालित 100 रसोई केन्द्रों के साथ ही नये स्वीकृत 91 केन्द्रों पर भी इसका संचालन किया जायेगा। नये केन्द्रों में 25 चलित एवं 66 स्थाई रसोई केन्द्र हैं। नये रसोई केन्द्रों का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जायेगा।
मंत्री सिंह ने बताया है कि हितग्राही से एक थाली के लिये मात्र 5 रूपये लिये जायेंगे। राज्य शासन द्वारा 5 रूपये प्रति थाली के स्थान पर 10 रूपये प्रति थाली अनुदान दिया जायेगा। रसोई केन्द्रों का संचालन अब नगरीय निकायों द्वारा किया जायेगा। केन्द्रों पर भोजन का वितरण सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा। योजना के संचालन के लिये भवनों का चयन और आवश्यकतानुसार उनकी मरम्मत कराने के निर्देश दिये गये हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE