BREAKING NEWS
REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 5:44 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का लाभ लेने के लिए जिले में लगभग 4000 युवाओं ने करवाया अपना पंजीयन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का रतलाम जिले में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में गंभीरता से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। अधिकाधिक युवाओं को योजना का लाभ मिले, इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से अमल की तैयारी की गई है। अब तक रतलाम जिले के 3690 युवाओ ने योजना के पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा लिया है।आईटीआई प्राचार्य यूपीअहिरवार ने बताया कि योजना अंतर्गत रतलाम जिले में पोर्टल पर 271 नियोक्ता संस्थानों द्वारा अपना पंजीयन करवाया गया है। इसके साथ ही संस्थानों में अब तक 446 वैकेंसी उपलब्ध हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा युवाओं के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना लागू की गई है।

योजना नए अवसर के साथ युवाओं को अपने मनमाफिक काम सीखने का मौका देगी और हर महीने पैसा भी मिलेगा। इसके अंतर्गत प्रदेश के कम से कम 1 लाख युवाओं को प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण कराने के उद्देश्य से 1 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से 29 वर्ष आयु के युवा जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता कक्षा बारहवीं अथवा आईटीआई या उच्च है वे पात्र होंगे। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 8 हजार से 10 हजार रुपए प्रति माह स्टायफंड प्राप्त होगा। स्टायफंड 75 प्रतिशत राज्य शासन द्वारा डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत मध्यप्रदेश से राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

योजना से युवाओं में स्किल डेवलपमेंट होगा, उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अब प्रदेश के युवाओं को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। प्रारंभिक लक्ष्य एक लाख युवाओं को इससे जोड़ना है। योजना के माध्यम से इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, सिविल मैनेजमेंट, मार्केटिंग सेवा क्षेत्र जैसे होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म ट्रैवल, अस्पताल, रेलवे, आईटी सॉफ्टवेयर, डेवलपमेंट क्षेत्र, उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण आदि दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत छात्र प्रशिक्षणार्थी गिग इकोनामी एवं ब्लू कालर जॉब हेतु उपयुक्त होंगे।31 जुलाई से प्रतिष्ठानों मध्यप्रदेश शासन के मध्य अनुबंध हस्ताक्षर प्रारंभ होंगे। 1 अगस्त से युवाओं की उपस्थिति शुरू हो जाएगी। 31 अगस्त से प्रशिक्षण प्रारंभ होने के 1 माह बाद युवाओं को राशि वितरण कर देंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE