रतलाम। जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने सोमवार को निकट के ग्राम पलसोड़ा के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। समय शाम के 4.15 बजे थे, अधिकारी ने संस्था पर ताला लगा पाया। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संस्था के प्राचार्य समेत सभी स्टाफ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया, स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राप्त स्पष्टीकरण के परीक्षण में अधिकारी ने पाया कि कथन असत्य है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने के कारण संस्था से अनुपस्थित 11 शिक्षकों का एक दिवस का वेतन काटा गया है। कार्यवाही को संबंधित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में भी प्रविष्टि किया जा रहा है।