BREAKING NEWS
REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 5:51 pm
BIG NEWS : रक्तदान के क्षैत्र में नीमच जिले का होगा नाम रोशन, कलेक्टर का भरसक प्रयास, सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुई बैठक, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। रक्तदान के क्षेत्र में नीमच जिले की अलग पहचाने बनाने लिए कलेक्टर दिनेश जैन लगातार प्रयास कर रहे है। इसके लिए उन्होंने गुरुवार को सिंगोली पहुंचकर विभिन्न सामाजिक संगठनों, पत्रकारों और कर्मचारियों के साथ चर्चा की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नीमच जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने आगामी 12 अगस्त को जिले भर में एक साथ आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए रक्तदान शिविर की सफलता के लिए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने और शिविर में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य पत्रकारों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि नीमच जिला रक्तदान के क्षैत्र में एक अलग ही पहचान बनाने जा रहा है। आगामी 12 अगस्त को जिले में लगभग 28 स्थानों पर एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो सुबह से शाम तक चलेंगे।
कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि जिले में 243 ग्राम पंचायतों में हर एक से 15-15 यूनिट जबकि नगर परिषद और जिला मुख्यालय पर शिविर लगाकर कुल 5100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि यदि हम यह आंकड़ा छू लेते है तो एक दिन में सर्वाधिक रक्तदान का रिकार्ड नीमच जिले के नाम हो जायेगा।
फिलहाल यह रिकार्ड इंदौर जिले के नाम है जिसने अब तक का सर्वाधिक 5030 यूनिट रक्त संग्रह किया है। बैठक में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने खड़े होकर रक्तदान महादान में सहभागिता निभाने और लोगों को प्रेरित करने का संकल्प भी लिया। इससे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ ने कलेक्टर दिनेश जैन, एसडीएम शिवानी गर्ग का साफा बंधवाकर स्वागत किया।
इस मौके पर एसडीएम शिवानी गर्ग, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेश मीणा, तहसीलदार राजेश सोनी, नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, सीएमओ कैलाश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE