देवास। भारत सरकार की टीम द्वारा 13 से 15 जुलाई तक जिला चिकित्सालय देवास में एनक्यूएएस और मस्कान का नेशनल असेसमेंट किया जा रहा है। भारत सरकार की 03 सदस्य टीम जिसमें डॉ. प्रसाद सोमनाथ भण्डारी, डॉ. यंगचेन डोल्मा, डॉ. कुष्ण कुमार धवन गुरूवार को जिला अस्पताल पहुंचे।जहां सीएमएचओ कार्यालय एनएचएम मीटिंग हाल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना बहुत ही चेलेंजिंग होता है। यह सम्पूर्ण जिले से हजारों मरीज आते है। उन्हें अस्पताल के चिकित्सक स्टॉफ द्वारा बहुत अच्छे से गुणवत्तापूर्ण उपचार दिया जा रहा है। वर्तमान में जिला अस्पताल में बेड क्षमता से ज्यादा डिलेवरी हो रही है, एसएनसीयू, एएनआरसी, लेबर रूम सहित सभी सेक्शन मे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। इसके लिए जिला अस्पताल की टीम बहुत ही विवेक और धैर्य के साथ कार्य कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रशंसा के पात्र है। भारत सरकार की टीम के सदस्यों ने कलेक्टर गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला कलेक्टर स्वयं उपस्थित हुए और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में निरन्तर स्वास्थ्य अमले के साथ सहयोगात्मक रूप से कार्य कर रहे है। जो अन्य राज्यों व जिलो में मुल्याकन के दौरान बहुत कम देखने को मिला।बैठक में डॉ. गोपाल कटारे द्वारा पॉवर पाइन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम जिले की स्वास्थ्य अधोसंरचना एवं सामान्य जानकारी के साथ ही समय-समय पर राज्य शासन की टीम द्वारा प्रदाय दिशा-निर्देशों के अनुसार एवं भारत शासन की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के अनुरूप एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) अंतर्गत बिन्दुवार चेकलिस्ट अनुसार जिला अस्पताल के विभिन विभाग की निर्धारित मापदण्ड अनुसार की गयी कार्यवाही और रिकार्ड के सम्बंध में जानकारी दी गई।