BREAKING NEWS
मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 6:47 pm
REPORT : एनक्यूएएस एवं मुस्कान का नेशनल असेसमेंट के लिए जिला चिकित्सालय पहुंची भारत सरकार की टीम, बैठक कर ली महत्वपूर्ण जानकारी, भ्रमण कर विभिन्न विभागों का किया मूल्यांकन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। भारत सरकार की टीम द्वारा 13 से 15 जुलाई तक जिला चिकित्सालय देवास में एनक्यूएएस और मस्कान का नेशनल असेसमेंट किया जा रहा है। भारत सरकार की 03 सदस्य टीम जिसमें डॉ. प्रसाद सोमनाथ भण्डारी, डॉ.  यंगचेन डोल्मा, डॉ. कुष्ण कुमार धवन गुरूवार को जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएचओ कार्यालय एनएचएम मीटिंग हाल में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना बहुत ही चेलेंजिंग होता है। यह सम्पूर्ण जिले से हजारों मरीज आते है। उन्हें अस्पताल के चिकित्सक स्टॉफ द्वारा बहुत अच्छे से गुणवत्तापूर्ण उपचार दिया जा रहा है। वर्तमान में जिला अस्पताल में बेड क्षमता से ज्यादा डिलेवरी हो रही है, एसएनसीयू, एएनआरसी, लेबर रूम सहित सभी सेक्शन मे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। इसके लिए जिला अस्पताल की टीम बहुत ही विवेक और धैर्य के साथ कार्य कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रशंसा के पात्र है।

भारत सरकार की टीम के सदस्यों ने कलेक्टर गुप्‍ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला कलेक्टर स्वयं उपस्थित हुए और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में निरन्तर स्वास्थ्य अमले के साथ सहयोगात्मक रूप से कार्य कर रहे है। जो अन्य राज्यों व जिलो में मुल्याकन के दौरान बहुत कम देखने को मिला।

बैठक में डॉ. गोपाल कटारे द्वारा पॉवर पाइन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम जिले की स्वास्थ्य अधोसंरचना एवं सामान्य जानकारी के साथ ही समय-समय पर राज्य शासन की टीम द्वारा प्रदाय दिशा-निर्देशों के अनुसार एवं भारत शासन की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के अनुरूप एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक)  अंतर्गत बिन्दुवार चेकलिस्ट अनुसार जिला अस्पताल के विभिन विभाग जिसमें एक्सीडेंटल एवं इमरजेंसी डिपार्टमेंट, ओ.पी.डी. डिपार्टमेंट, लेबर रूम, मैटरनिटी वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, एस.एन.सी.यू., एन.आर.सी., मैटरनिटी ओ.टी.,सर्जिकल ओ.टी., पोस्ट पार्टम यूनिट, आई.सी.यू. यूनिट, आई.पी.डी. डिपार्टमेंट, ब्लड बैंक, लेबोरेटरी रेडियोलॉजी एवं यू.एस.जी.फार्मेसी डिपार्टमेंट, ऑक्सीलियरी सर्विसस मोरचूरी डिपार्टमेंट, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, पीडियाट्रिक ओ.पी.डी. में निर्धारित मापदण्ड अनुसार की गयी कार्यवाही और रिकार्ड के सम्बंध में जानकारी दी।

भारत सरकार कि टीम ने जिला अस्पताल में भ्रमण कर विभिन्न विभागों का मुल्यांकन कार्य प्रारम्भ किया गया। जिला अस्पताल के परिसर और ओपीडी के विभिन्न विभागों में भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाएं देखी स्टॉफ से चर्चा कर जानकारी ली और रिकार्ड देखा। टीम द्वारा 13 से 15 जुलाई 2023 तक निर्धारित मापदण्ड अनुसार किये कार्य का मुल्याकन किया जावेगा।

बैठक में डिप्‍टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके, सिविल सर्जन डॉ. एम.पी.शर्मा, डॉ. विनीता मेवाडा, राज्य सलाहकार, शिशु स्वास्थ्य पोषण भोपाल भरत जैन, राज्य सलाहकार, शिशु स्वास्थ्य भोपाल, डॉ जाकिया सैयद्, डॉ. रितेश पाटीदार, डॉ. सृष्टि पांडे, जिला क्वालिटी मॉनिटर इन्दौर डॉ. शिखा बांगरे, बडवानी आरएमओ डॉ अजय पटेल, नोडल अधिकारी डॉ गोपाल कटारे सहित विभागवार नोडल सह नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य चिकित्सक स्टॉफ उपस्थित था।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE