BREAKING NEWS
मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 6:55 pm
NEWS : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ़ में टीन शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास, विद्यालय में चार कक्षा कक्ष बनाने की भी घोषणा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगर विकास न्यास द्वारा स्वीकृत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ़ में टीन शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और विद्यालय की नो बालिकाओं ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने विद्यालय में चार कक्षा कक्ष बनाने की भी घोषणा की।

राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार ने बालिकाओं के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार, गार्गी पुरस्कार, मेधावी छात्रा स्कूटी योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिसका लाभ बालिकाओं को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को विभिन्न योजनाओं में परिवार की मुखिया बनाया है। सरकार द्वारा विद्यालयों को क्रमोन्नत किया जा रहा है जिसका बालिकाओं को विशेष लाभ मिलेगा और उन्हें निकट ही उच्चतर कक्षाओं के लिए विद्यालय उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को भी याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। राज्य मंत्री ने कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण अति आवश्यक है। जिले में मेडिकल, लॉ, एग्रीकल्चर और कन्या महाविद्यालय सहित आठ कॉलेज खोले गए हैं, इनसे विद्यार्थियों को पढ़ाई के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने भी संबोधित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रज्ञा जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर डीईओ प्रारंभिक राजेंद्र शर्मा, डीईओ माध्यमिक कल्पना शर्मा, उपसभापति कैलाश पंवार सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग और यूआईटी के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE