नीमच। नीमच विधानसभा क्षेत्र को विधायक दिलीप सिंह परिहार के सार्थक प्रयासों से वर्ष 2023-24 के अनुपूरक बजट में 133 करोड़ रूपए की सौगात भाटखेड़ा डुंगलावदा फोर लेन मार्ग के रूप में मिली है।
ज्ञात हो कि क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार नीमच की चौपाल की आवाज को भोपाल की विधानसभा में रख क्षेत्रवासियों की मांगों को पूर्ण करने का सफलतम प्रयास करते आये है। मुख्यमंत्री 24 मार्च को नीमच शहर आगमन हुआ था। मुख्यमंत्री द्वारा मंच से क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार की मांग पर मंच से उक्त सड़क की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री द्वारा अपना वादा निभाते हुए नीमच की जनता को बड़ी सौगात दी है। नीमच शहर की इंट्री सड़क भाटखेड़ा-डुंगलावदा महानगर जैसी भव्य होगी। जिसमे डिवाइडर, एलईडी लाइट, एवम अन्य आधुनिक व्यवस्था से लैस होगी।
विधायक परिहार द्वारा इस सौगात के लिए सभी विधानसभा वासियों को बधाई दी, साथ ही उक्त सड़क की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर का क्षेत्र वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया है।