देवास। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा देवास जिले के लिए उपलब्ध कराए गए पर्यटन क्वीज़ प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन देवास विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा किया गया। विमोचन अवसर पर विक्रम सिंह पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल खुशाल, सहायक संचालक शिवनंदन प्रजापति, नोडल अधिकारी स्मिता रावल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजय सोलंकी उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन के प्रति रूचि बढाने के लिए प्रदेश में हाई और हायर सेकेन्ड्री स्कूल स्तर के विद्यार्थियों के लिए प्रतिवर्ष जिला स्तरीय पर्यटन क्वीज़ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता 27 जुलाई को आयोजित की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी एचएल खुशाल ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए 159 स्कूलों द्वारा पंजीयन कराया गया है।