BREAKING NEWS
BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 7:25 pm
KHABAR : जिला अस्‍पताल में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन, अब 11 अगस्त तक होगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। जिला अस्‍पताल देवास में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम अंतर्गत कार्यशाला का आयो‍जन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि जिले में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम अंतर्गत परिवार नियोजन सेवायें निरन्तर प्रदान कि जा रही है। इसी के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण माह में पात्र दम्पत्तियो को सेवायें प्रदान करने, उन्‍हें जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय पर आशा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गयी।

जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ एम.एस.गोसर ने बताया कि जिले में 11 अगस्त तक विश्व जनसंख्या दिवस अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया कर परिवार कल्याण की सेवाये प्रदान की जायेगी। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान का नारा है ‘’आजादी के अमृत महोत्सव में हम लें यह संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प” है।

जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर ने बताया कि ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण माह में व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से सभी चिन्हित दंपत्तियों को परिवार नियोजन कि अस्थायी और स्थायी सेवाये प्रदान की जायेगी।  जिला अस्पताल सहित अन्य शासकीय अस्पतालों में परिवार नियोजन के स्थाई सेवाओं में शासन द्वारा हितग्राही और प्रेरित करने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि दी जाती है जिला अस्पताल में प्रतिदिन हाथ के आपरेशन सीटीटी और पुरुष नसबंदी किए जा रहे हैं। कार्यशाला में बीईई सुखदेव रावत, एलएचव्ही कांता सौलंकी, किशन सेहरा, विजय जायसवाल, नरेन्द सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE