BREAKING NEWS
देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 7:59 pm
KHABAR : डेंगू, चिकनगुनिया के नियंत्रण के लिए समन्वय बैठक का आयोजन, सीएमएचओ ने दिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार फुलफकीर की अध्यक्षता में नगर पालिका टाऊन हाल में डेंगू, चिकुनगुनिया नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी प्रेमलता डाबी एवं नगर पालिका स्वछता निरीक्षक बसंत डुलगज के द्वारा उपस्थित समस्त वार्डाे के प्रभारी/वार्ड मेट एवं कर्मचारियों को डेंगू, चिकुनगुनिया, नियंत्रण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकरी दी गई एवं डेंगू, चिकुनगुनिया, नियंत्रण के वार्डां में प्रभावी कदम उठाए जाने हेतु निर्देशित किया। 
वार्ड प्रभारी एवं वार्ड मेट को निर्देशित किया कि शहर में खुली पड़ी सीमेंट की टंकियों में बारीश का पानी एकत्रित हो रहा हो तो, उन्हे खाली कराई जाए, दुकानो के सामने खुले में पडे अनुपयोगी टायर में बारीश का पानी जमा न हो तथा एडीज मच्छर की उत्पत्ति रोकने के लिए दुकानदारों से सम्पर्क कर समझाईश देकर व्यवस्थित करवाएं, जल भराव स्थल, खाली पडें प्लाट में मच्छर के लार्वा को खत्म करने के लिये लार्वासाईड/ कीटनाशक दवाई का छिडकाव करवाया जावे एवं घरों के बाहर सार्वजनिक स्थलों पर रुके हुए पानी की सप्ताह में एक बार निकासी (सीमेंट की टंकी आदि) की जाए। 
साथ ही वार्ड प्रभारी एवं वार्ड मेट से कहा कि नगर की नालियों की साफ-सफाई एवं रुके हए पानी की निकासी की व्यवस्था, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहन मे माईकिंग से प्रचार-प्रसार करने में सहयोग, मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया केस मिलने पर इनडोर फागिंग हेतु सहयोग प्रदान करें ताकि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया बिमारीयों को रोका जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं समस्त नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE