नीमच। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिले में क्लबफुट से ग्रसित बच्चों के उपचार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में जिले से 14 बच्चों को शासकीय वाहनों से मन्दसौर जिला चिकित्सालय में शासन द्वारा निर्धारित क्योर इन्टरनेशनल इण्डिया ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिविर में चिन्हाकिंत बच्चों को करेक्टिव शुज (जुते) उपलब्ध करवायें एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं टीम द्वारा बच्चों का परीक्षण कर बच्चों को प्लास्टर लगाया। इन बच्चों का जिला चिकित्सालय नीमच में संचालित आरबीएसके डीईआईसी सेन्टर पर नियमित फिजियोथेरेपी की जावेगी।
जिले में अभियान अन्तर्गत इन 14 बच्चों को कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एस बघेल, सिविल सर्जन डॉ महेन्द्र कुमार पाटील, द्वारा शासकीय वाहन से मन्दसौर रवाना किया।
उपचार हेतु दिनेश मालवीय जिला प्रबंधक आरबीएसके एवं आरबीएसके चिकित्सक डॉ मदनलाल पाटीदार, डॉ स्वाती जैन, डॉ सीमा पाटीदार मनासा, डॉ ज्योतिबाला पवार नीमच अरबन, डॉ शीतल डावर, डॉ सुनिल पाटीदार पालसोडा, डॉ मिलिन्द रावल, डीकेन एवं डॉ हुसैन बेगुवाला फिजियोथेरीपिस्ट का सराहनीय कार्य रहा।