BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 10:59 am
BIG NEWS : मीट सप्लायर व्यापारी का घर और बेटे का दोस्त, जब मालिक ने खोली तिजोरी तो उड़ गए होश, फिर खाकी ने की रैकी तो सामने आया शातिर, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर | मीट सप्लायर व्यापारी के यहां 6 दिन पहले हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मामले में व्यापारी के बेटे के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने चोरी किए गए सोने के आभूषण और रुपए अपने घर के सेप्टिक टैंक में छिपाकर रखे थे।

पुलिस ने शक होने पर उसे थाने बुलाया तो वह मासूम बना रहा। लेकिन जब रेकी की गई तो उसकी चोरी पकड़ी गई। पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उससे चोरी किया गया माल भी जब्त कर लिया है।

एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक, नया पीठा में रहने वाले मीट सप्लायर सरफुद्दीन कुरैशी के यहां 8 जुलाई की दोपहर चोरी हो गई। घर की अलमारी में रखे करीब 5 लाख रुपए कीमत के सोने के गहने और 3 लाख 10 हजार नगद गायब हो गए। घर की महिलाओं ने अलमारी का लॉक खुला देखा तो परिवार के बाकी सदस्यों को सूचना दी। घर में सदस्यों की मौजूदगी के दौरान हुई चोरी में परिवार में आने-जाने वालों पर शक हुआ। सरफुद्दीन ने पंढरीनाथ थाने में शिकायत की।

पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के आरोप में जिबरान उर्फ इरफान को गिरफ्तार कर लिया।

बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किए थे जेवर और पैसे
सरफुद्दीन ने पुलिस को बताया कि तीन माह बाद उसकी बेटी की शादी है। परिवार वाले उसकी तैयारियों में जुटे हैं। व्यापार के सिलसिले में मिले पैसों के साथ ही शादी के लिए इकट्‌ठा की गई रकम भी घर पर रखी हुई थी।

पंढरीनाथ थाने के टीआई राजकुमार कोरी ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी। एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा थाने पहुंचे। सरफुद्दीन से घर में आने-जाने वाले कर्मचारी और परिवार के लोगों की जानकारी मांगी गई। बातचीत में निकलकर सामने आया कि वारदात के दिन सरफुद्दीन के बेटे से मिलने उसका दोस्त जिबरान उर्फ इरफान पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी छत्रीबाग भी आया था। वह कुछ देर में ही वापस चला गया था।

सरफुद्दीन के परिवार वालों के शक जताने पर पुलिस ने जिबरान को पूछताछ के लिए बुलाया। उसने चोरी में हाथ होने से साफ इनकार किया। अपने घर की तलाशी लिए जाने की बात भी कहने लगा। पुलिसकर्मी उसके यहां पहुंचे लेकिन खाली हाथ वापस आ गए।

सख्ती से पूछताछ की तो कबूल की चोरी

जिबरान की बातों पर पुलिस को भरोसा नहीं था। उस पर नजर रखी गई तो पता चल गया कि चोरी उसने ही की है। पुलिस से बचने के लिए माल सफाई से छुपा दिया है। मुखबिर से इसकी पुष्टि होते ही पुलिस ने उसे गुरुवार को फिर थाने बुलाया। इस बार सख्ती से पूछताछ की गई। वह टूट गया और चोरी करने की बात कबूल ली।

जिबरान ने बताया कि उसे पता था कि सरफुद्दीन के घर हर दिन लाखों का हिसाब-किताब होता है। उसे यह भी पता था कि रुपए और गहने कहां रखे हैं। मौका पाते ही उसने पूरा माल निकाल लिया। चोरी के बाद वह सामान्य तरीके से सरफुद्दीन के परिवार से मिलता-जुलता रहा।

उसने बताया कि चोरी की रकम और गहने घर के सेप्टिक टैंक में प्लास्टिक की थैली में छुपाकर रख दिए थे। मामला ठंडा होने पर इसे निकालकर बेचने का उसका मंसूबा था। वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE