BREAKING NEWS
देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 11:06 am
REPORT : नीमच जिले में सातवें दिन भी जारी रही पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले 136 लोगों के बनाए चालान, वसूला इतने हजार का जुर्माना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 07.07.2023 से 07.09.2023 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सातवे दिवस जिला पुलिस नीमच की बिना हेलमेट एवं बिना सिट बेल्ट वाहन चालकों के विरूद्घ कार्यवाही जारी रही। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 136 चालान बनाए और 56 हजार 400 रूपये का जुर्माना भी वसूला। 

पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 07.07.2023 से 07.09.2023 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सातवे दिवस जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अति. पुलिस अधीक्षक सुंदरसिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक फुलसिंह परस्ते,  उप पुलिस अधीक्षक अजाक विमलेश उईके के निर्देशन में यातायात थाना तथा जिले के समस्त थानो की संयुक्त कार्यवाही द्वारा वाहन चौकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चालको के विरूद्ध 78 चालान बनाकर समन राशी 23,400/ रूपये,  सीट बेल्ट न पहनने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 48 चालान बनाकर समन राशी 24,000/ रूपये, तथा अन्य वाहन चालको के विरूद्ध कुल 10 चालान बनाये जाकर समन राशी 9,000/- रूपये वसूल की गई । इस प्रकार कुल 136 चालान बनाये जाकर राशि 56,400/ रूपये वसूल की गई । 
साथ ही थाना यातायात प्रभारी सूबेदार मोहन भर्रावत मय यातायात टीम एवम् आरटीओ के साथ केन्द्रिय विद्यालय क्र. 01 सीआरपीएफ एवम् कान्वेंट स्कूल नीमच में यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कुली छात्र /छात्राओं को यातायात नियमो के बारे में बताया गया तथा बच्चों को लाने ले जाने वाला ऑटो को निर्धारित संख्या में ही बच्चों के परिवहन करने हेतु समझाइश दी गई यातायात नियमो के पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।
नोट- पुलिस मुख्यालय के आदेश से दिनांक 07.07.2023 से 07.09.2023 तक बिना हेलमेट व सिट बेल्ट वाहन चालको के विरूद्ध जिला नीमच में विशेष अभियान चलाया जा रहा है , अतः जिला पुलिस नीमच आमजन से अपील करती है कि बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट पहने वाहन ना चलाए ,अन्यथा उचित वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE