BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 4:37 pm
BIG REPORT : उज्जैन महाकाल लोक के बहार फूल प्रसाद वाले जगह को लेकर भिड़े आपस में  विवाद में चले लट्ठ और चाकू, कई लोगों के घायल होने की सूचना, मोके पर पहुंची पुलिस, पड़े खबर 

Share On:-

उज्जैन | महाकाल लोक के बाहर फूल प्रसादी बेचने वालो के बीच जमकर मारपीट के बाद हथियार चले। क्षेत्र में अफरा तफरी मचने से श्रद्धालु इधर उधर भागने लगे। घटना का वीडियो वायरल हुआ। पुलिसकर्मियों ने विवाद कर रहे लोगो को अलग किया। घटना में दो लोग घायल हुए है। जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों के सामने एक बार फिर हथियार चलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। शुक्रवार को महाकाल लोक में प्रवेश करने वाले कई श्रद्धालु सहम गए। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए हुए थे। इसी दौरान जयसिंह पूरा की और महाकाल लोक के पार्किंग के मुख्य द्वार के सामने लगने वाली फूल प्रसादी की दुकान संचालित करने वाले राज सिंह माली,अरुण माली,सोहन माली का दुकान ​​​​​​ लगाने को लेकर भीम सिंह,संजय भाटी, गोलू भाटी और कुणाल भाटी से विवाद हो गया। विवाद में देखते ही देखते लट्ठ लोहे के पाइप और चाकू चलने लगे, जिससे वंहा खडे कई श्रद्धालु सहम गए और इधर उधर भागने लगे। विवाद में महिलाएं भी शामिल रही। वीडियो में महिलाए भी मारपीट करती हुई नजर आ रही है।

घटना वीडियो हुआ वायरल-

महाकाल लोक के सामने हुए विवाद के बाद आपसे विवाद में हुई घटना में दो लोग घायल हुए है। राजसिंह माली ने बताया कि सुबह दूकान लगा रहे थे इस दौरान करीब 6 लोगो ने डंडे लोहे की रॉड और चाक़ू से हमला कर दिया। गनीमत ये रही विवाद के दौरान पुलिसकर्मी वहां मोजूद थे जिन्होंने दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बड़ा भी चाक़ू लगने से अरुण माली और सोहन माली को चाक़ू लगने क बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने चार लोगो भीम सिंह,संजय भाटी, गोलू भाटी और कुणाल भाटी के खिलाफ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE