BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 7:15 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की शंभूपुरा थाना पुलिस और 20 साल का गोपाल, जब दर्ज कराई लूट की वारदात की शिकायत तो एक्शन में आए अधिकारी, महज 48 घंटे में किया बड़ा खुलासा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को सावा निवासी एक युवक से लूट के मामले का शंभूपुरा थाना पुलिस ने 48 घंटो में खुलासा कर चार आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 12 जुलाई को सावा निवासी 20 वर्षीय गोपाल व्यास पुत्र दामोदर व्यास को शम्भूपुरा पुलिया के पास हाइवे से सावा छोड़ने के लिए मारुति वेन में बैठा कर चार पांच लोग मेडी के अमराना की तरफ ले जाकर उसकी जेब में रखे रूपये 10 हजार, दोनो कानो में पहनी सोने की बालिया व मोबाईल छिन मारपीट कर बड का अमराना से पहले सुनसान जगह छोड़ दिया था। 
गोपाल द्वारा दी गई रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर मामले की गंभीरता तो देखते हुए एएसपी बुगलाल व डीएसपी भदेसर धर्माराम गिला के सुपरविजन में थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पु.नि. के नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश दौराने मुखबिर की सुचना व गोपनीय जानकारी तथा संकलित आसूचनाओं से लूट की वारदात करने वाले चार आरोपियों को शंभूपुरा थाना पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से गहन अनुसंधान जारी है। 

कार्यवाही में शामिल टीम-
थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पु. नि., एएसआई जगवीरसिंह सउनि, कानि. जीतराम (विशेष भूमिका), गिरधारीलाल व कमलेन्द्रसिंह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE