BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 2:51 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और एएसआई सुकुल, जब आरक्षक के सरकारी आवास पर उठाया ये कदम तो इलाके में फैली सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़े आला अधिकारी, पढ़े खबर   

Share On:-

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने जांच शुरू कर दी है। एएसआई ने किन कारणों से सुसाइड किया। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात एएसआई पुलिस विभाग में ड्राइवर के पद पर पदस्थ सत्यवीर गुर्जर के सरकारी क्वार्टर में सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया गया है कि आरक्षक सत्यवीर गुर्जर की रात्रि गश्त में ड्यूटी लगी हुई थी। एएसआई सुकुल मरावी बीती रात आरक्षक सत्यवीर गुर्जर के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचा और रात में वही रुकने की आरक्षक से बात कही। इसके बाद आरक्षक सत्यवीर गुर्जर अपनी रात्रि गश्त में लगी ड्यूटी को करने चला गया। सुबह जब आरक्षक सत्यवीर गुर्जर वापस लौटा, तो उसे अपने सरकारी क्वार्टर के कमरे में एएसआई सुकुल मरावी की लाश मिली। एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

बता दें कि एएसआई सुकुल मरावी खनियाधाना कस्बे में एक किराए का कमरा लेकर रहता था लेकिन वह बीती रात में अपने कमरे पर नहीं गया और आरक्षक सत्यवीर के सरकारी क्वार्टर पर ही रुक गया, जहां उसने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया गया है कि एएसआई सुकुल मरावी की पत्नी भी पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं फिलहाल वह सिटी कोतवाली में तैनात हैं।

पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मौके की जांच करने ग्वालियर से एफएसएल की टीम और पुलिस अधीक्षक पहुंचने वाले हैं। इसके बाद सरकारी क्वार्टर के दरवाजे को खोला जाएगा। इसके बाद जांच और सुसाइड का कारण पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE