मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी नगर में आगामी 2 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर पिपलियामंडी नगर परिषद की सभापति वंदना कमल तिवारी द्वारा पिपलियामंडी नगर के वार्ड नंबर 13 में घर-घर पहुंचकर समस्त वार्ड वासियों को पीले चावल वितरण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड़ शो एवं सभा में पधारने की अपील की।
इस दौरान जया, मनीषा, खुशी, ज्योति, पुनम सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रही।