मंदसौर। एमपी के सतना में हुई नाबालिक लड़की के साथ रेप कि घटना को लेकर आज मंदसौर में गांधी चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी चौराहे पर पहुंचे और सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। गांधी चौराहे पर पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड की मदद से पुतले को नहीं जलाने दिया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन जैन ने बताया कि कल सतना में नाबालिक लड़की के साथ गैंग रैप की घटना को लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया। आए दिन एमपी में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है।
शहर कोतवाली थाना पुलिस एसआई बापू सिंह बामनिया ने बताया कि आज कांग्रेसियों ने सतना में हुई घटना को लेकर सीएम का पुतला दहन किया जा रहा था मगर मौजूदा पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड की मदद से पुतले को आग से बुझा दिया गया।