BREAKING NEWS
KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 8:27 pm
BIG NEWS : ट्रिपल इंजन की सरकार, फिर क्यों नपा में अधिकारियों का अभाव- ओम दीवान, एक वर्ष में न तो इंजीनियरों की व्यवस्था हुई और न अधिकारियों की पदस्थापना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका नीमच से लेकर भोपाल और दिल्ली तक भाजपा की त्रिपल इंजन सरकार है, फिर क्यों नपा में अधिकारियों का अभाव है। हालात यह है कि नपा परिषद् का गठन हुए एक वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन न तो पर्याप्त इंजीनियरों की व्यवस्था हुई और न अधिकारियों की पदस्थापना। इसे क्या समझा जाए नीमच के प्रति प्रदेश सरकार का रूखापन या फिर भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की कमजोरी, जो नपा के हालात सुधार नहीं पाए हैं। 
यह आरोप पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता ओम दीवान ने लगाए हैं, उन्होंने बताया कि प्रशासक काल के दौरान नपा इंजीनियरों और अधिकारियों की कमी से जूझने लगी थी, जिसमें हालात ये रहे थे कि प्रशासक काल के दौरान नपा में कार्यालय अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी नपा के कंप्यूटर आपरेटर महेश रामानी को सौंपी गई थी। वर्तमान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर महेश रामानी की पदस्थी निर्वाचन विभाग में कर दी गई है। अब नपा के समक्ष फिर से कार्यालय अधीक्षक की समस्या खड़ी हो गई हैकि किसे कार्यालय अधीक्षक का पदभार सौंपा जाए। क्योंकि नपा में अधिकारी-कर्मचारी का टोटा है। ऐसे में रामानी की जगह योग्य व्यक्ति चाहिए, जो जिम्मेदारी को संभाल ले। पूर्व में प्रशासन ने बंगला-बगीचा व्यवस्थापन में प्रभारी राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर की ड्यूटी लगा दी है। हालांकि  बुनकर के ड्यूटी आदेश में कुछ सुधार किया गया और 3 दिन नपा और 3 दिन व्यवस्थापन में ड्यूटी देने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन राजस्व अधिकारी के इधर-उधर भटकने से नपा में राजस्व संबंधित कार्य नामांतरण, लीज नवीनीकरण, संपत्तिकर वसूली आदि भी प्रभावित हो रहे हैं। यही स्थिति नपा की अन्य शाखाओं की भी है, जिसमें महत्वपूर्ण रूप से स्वास्थ्य शाखा है, जिसके प्रभारी एचओ श्याम टांकवाल की सेवानिवृत्ति भी नजदीक है। इसके अलावा इंजीनियर आरएन कदवा का रिटायमेंट भी नजदीक आ गया है। दीवान ने कहा कि ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कैसे नपा में काम चलेगा। क्योंकि निर्माण, सफाई और मूलभूत सुविधाएं जनता तक पहुंचाने का काम नपा का है, पर नपा में अधिकारी-कर्मचारी ही नहीं है, फिर जनता को कैसे राहत मिलेगी। 

एक वर्ष में दावे हुए धुमिल
कांग्रेस नेता ओम दीवान ने कहा कि एक वर्ष पहले जब नपा नीमच में भाजपा की परिषद् बनी थी और नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने पदभार ग्रहण किया था, तब विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष आदि ने दावा किया था कि अब नीमच से लेकर भोपाल और दिल्ली तक भाजपा की सरकार है। ट्रिपल इंजन की सरकार शहर में विकास कराएगी और नपा की समस्या भी दूर हो जाएगी, पर समस्या दूर होने के बजाए बढ गई है। बीते 1 वर्ष में नपा में शहर विकास के प्रस्ताव तो सैंकड़ों पास कर दिए हैं, लेकिन विकास कार्य 10 फीसदी भी शुरू नहीं हो पाए हैं। कार्य वे ही किए जा रहे हैं, जो प्रशासक काल में स्वीकृत हुए थे। दीवान ने कहा कि हालात यह है कि भाजपा पार्षदों के वार्ड में काम नहीं हो रहे हैं और नपाध्यक्ष दावा कर रही है कि हम विकास कार्य कर रहे हैं। कुछ माह पहले शहर में भाजपा की विकास यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर पेंचवर्क किया गया था, वो भी बारिश में धुल गया है और फिर गड्ढों भरी सड़कों पर चलने को लोग मजबूर हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE