BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : मीणा समाज शक्ति संगठन का महासंकल्प, 5.. <<     KHABAR : गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: 2.81 लाख हस्ताक्षरों के साथ गूंजा गो सम्मान.. <<     माउंट आबू में मतदान जागरूकता अभियान,.. <<     BIG NEWS : 2.81 लाख हस्ताक्षरों की ताकत, गौ सम्मान की.. <<     BIG NEWS : खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव,.. <<     मनासा में बारिश का इंतजार:किसान चिंतित, अच्छी.. <<     नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की बैठक.. <<     BIG NEWS : काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स दान,.. <<     NEWS : मतदान जागरूकता अभियान के तहत सेंट जोसेफ.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2026.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लोकतंत्र सेनानी योगीराज रंजन.. <<     KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<     VIDEO NEWS: गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में दर्दनाक हादसा, घर में खेल रहा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 11:27 am
BIG NEWS : पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का इंदौर दौरा, विधायक शुक्ला के महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में हुए शामिल, आदिवासी युवा महापंचायत को करेंगे संबोंधित, कन्हैया कुमार भी उपस्थित, पढ़े खबर      

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार सुबह इंदौर पहुंचे। इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित भगवान भोलेनाथ के महारुद्राभिषेक में शामिल हुए। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ को हनुमान प्रतिमा और गदा भेंट की।
इसके बाद रेडिसन होटल में शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे। यहां कमलनाथ, दिग्विजयसिंह और कन्हैया कुमार ने महिलाओं के सवालों के जवाब भी दिए। स्किल और ट्रेनिंग के सवाल पर महिला के सवाल का जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब भी मौका मिले, हमारे छिंदवाड़ा के मॉडल को देखने आइएगा। वह देश में एक मॉडल है जहां स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग पर सबसे अच्छा काम होता है।
इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि मैं सरकार की बनाई योजना पर भरोसा नहीं करता। महिलाएं आगे आएं और अपने हित के लिए अवाज उठाएं। योजनाएं सिर्फ कागज में बनती हैं, जो स्क्रीन में देखने में बहुत अच्छी लगती हैं जो क्रियान्वयन की जरूरत है। मीडिया के हांथ में कैमरा है पर हाथ बंधे हुए हैं।
इस कार्यक्रम के बाद कमलनाथ, दिग्विजयसिंह और कन्हैयाकुमार आदिवासी युवा महापंचायत को भी संबोधित करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE