इंदौर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज इंदौर आ रहे हैं। शाह आगामी विधानसभा चुनाव अभियान का रविवार को इंदौर से शंखनाद करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन व होटल में बैठक के दौरान वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध, वीआइपी रोड भी कुछ देर के लिए बंद रहेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर करीब 1.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव अभियान का रविवार को इंदौर से शंखनाद करेंगे। वे भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव भी जाएंगे। देव-दर्शन से लौटकर संभाग के प्रमुख नेताओं के साथ मंथन करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए पार्टी ने 1400 बसों की व्यवस्था की है। जिसमें 50 हजार कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई केन्द्रीय व प्रदेश के मंत्री भी रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे के कारण रविवार को एमआर-10 पर सयाजी चौराहे से लवकुश चौराहा व कनकेश्वरी गरबा मैदान के आसपास की सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वाहन चालकों को इस ओर जाने से बचना होगा।