मल्हारगढ़। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंदसौर जिले कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलियामंडी नगर आगमन को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर छाई है। जिसको लेकर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर किसानों सहित आमजन को पीले चावल वितरण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आयोजन में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कर रहे है।
इसी क्रम में आज भाजपा नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय ने अपने समर्थकों के साथ पिपलियामंडी नगर की अयोध्या बस्ती में रहवासियों के बीच घर घर पहुंचकर पीले चावल वितरण कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारियां दी और साथ ही योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आश्वासन दिया। साथ ही 2 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पिपलियामंडी नगर में आगमन पर रोड़ शॉ सहित आमसभा में पधारने की अपील की।