रामपुरा। रामपुरा में कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष व सेक्टर अध्यक्ष और बीएलए को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश अनुसार चुनाव तैयारी की सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, सामग्री वितरण तहसील प्रभारी सुरेंद्र श्याम सोनी, चंद्रशेखर पालीवाल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश गरासिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मुजावदीया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यशवन्त करेल और सभी मण्डल अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष और बीएलए उपस्थित रहे। सभी ने कांग्रेस को जिताने का संकल्प दोहराया।