मंदसौर। जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलियामंडी नगर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन माह के सोमवार को शिवभक्तों एवं नगर वासियों द्वारा विशाल पैदल कावड़ यात्रा निकाली गई। जो मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर पशुपतिनाथ जी का जलाभिषेक करेंगे।
कावड़ यात्रा का मंदसौर में आगमन पर भाजपा नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय के नेतृत्व में शांतिलाल मित्र मंडल द्वारा श्रीकोल्ड चौराहे पर विशाल पैदल कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया और सभी यात्रियों को स्वल्पाहार वितरण कर पशुपतिनाथ जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
मालवीय ने कहा कि यह जानकर बहुत हर्ष हुआ कि पिपलियामंडी कृषि उपज मंडी के पीछे दाल मिल के पास स्थित श्री नर्मदेश्वर शिव शक्ति मंदिर समिति अध्यक्ष राहुल पिता राजेन्द्र शर्मा आरामशीन वाले के नेतृत्व में मंदिर में प्रातः काल पूजा अर्चना कर 51 लीटर जल लेकर मंदसौर पशुपतिनाथ पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। यात्रियों की सहकुशलता पूछ कर पुष्पमाला पहनाकर स्वल्पाहार वितरण कर बाबा महाँकाल से सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण होने की प्रार्थना की।