नीमच। जिले के कुकड़ेश्वर नगर में सोमवार दोपहर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक ज्ञापन दिया। बड़ी संख्या में बड़ी कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर नायब तहसीलदार कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से मणिपुर मे हुई महिलाओं के साथ हुई ज्यादती, अमानवीय कृत्य और बर्बरता की घटना को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मंगेश संघई की मौजूद रहे। जहां उन्होंने मे ज्ञापन के मध्यम से मणिपुर के मुख्यमंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त करने ओर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन नायाब तहसीलदार श्रद्धा त्रिवेदी ने लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुकड़ेश्वर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।