नीमच। नीमच क्षेत्र एवं जिले में आम जनता की समस्याओं के निराकरण एवं क्षेत्र विकास के लिए सदैव संघर्ष करने वाले जनप्रिय नेता पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमराव सिंह गुर्जर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 2 अगस्त बुधवार को सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय में उमराव सिंह गुर्जर मित्र मंडल एवं उनके समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा रोगियों को फल वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही सुबह 11 बजे गांधी वाटिका के समीप वात्सल्य भवन परिसर में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत विभिन्न औषधि युक्त पौधों का पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सदस्य एवं आम नागरिक सहभागी बनेंगे। कार्यक्रम पश्चात सभी का सामूहिक स्नेह भोज आयोजित किया जाएगा।