BREAKING NEWS
KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2023, 7:26 pm
BIG NEWS : कमलनाथ से हरी झंडी मिलने के बाद नीमच में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, जनसेवक के फ्लेक्स से पटा समूचा शहर, उमराव सिंह गुर्जर को जन-जन ने दी बधाई, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर     

Share On:-

नीमच। ग्रामीण अंचल से लगाकर शहर की मुख्य सड़कों पर आज बड़े बड़े फ्लेक्स लगे हुए हैं। ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में आज लोगों का हुजूम नीमच पहुंचा। अवसर था ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य और कांग्रेस के कद्दावर नेता उमराव सिंह गुर्जर के जन्मदिन का। शहर के गाँधी वाटिका के पास वात्सल्य भवन में उमराव सिंह के जन्मदिन को लेकर बड़ा आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गुर्जर समर्थक बधाई देने पहुंचे। 

जिस प्रकार से उमराव सिंह गुर्जर लगातार नीमच विधानसभा का दौरा कर रहे हैं तो राजनीतिक चाणक्यों का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व से उनको हरी झंडी मिल गई है। वैसे भी गुर्जर कमलनाथ खेमे से आते हैं। प्रदेश कांग्रेस की पूरी बागडोर अभी कमलनाथ के हाथ में है। कांग्रेस भी कमलनाथ को एमपी का भावी मुख्यमंत्री मान रही है। इस हिसाब से कमलनाथ गुट के दावेदारों को भी महत्व दिया जाएगा। नीमच विधानसभा से कमलनाथ गुट से उमराव सिंह पहले पायदान पर है। 
  
शक्ति प्रदर्शन- 
महीने भर पहले से आज के दिन के लिए उमराव सिंह गुर्जर के समर्थकों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई थी। गांव-गांव तक सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम में पहंुचने की अपील की गई थी। जिसके तहत आज लोगांे का हुजूम नीमच शहर में देखा गया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह उमराव का जन्मदिन के बहाने एक तरह का शक्ति प्रदर्शन रहा। जिले सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को मैसेज पहंुचाने का इससे बड़ा तरीका नहीं हो सकता। आगामी विधानसभा चुनाव में नीमच से दावेदारी कर रहे उमराव सिंह ने आज इस कार्यक्रम के रूप में सन्देश दे दिया कि वे इस सीट से सबसे प्रबल दावेदार है। 

लंबा राजनीतिक अनुभव- 
उमराव सिंह गुर्जर जिले में राजनीतिक रूप में एक जाना माना नाम है। गुर्जर ने गांव रातड़िया के सरपंच चुनाव से अपनी राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद नीमच जनपद उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष और नीमच कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष रहे। पिछले  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने गुर्जर को मनासा विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन गुर्जर को हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि उमराव सिंह मनासा के लिए बाहरी उम्मीदवार थे जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। 

ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी पकड़-
उमराव सिंह गुर्जर ने सरपंच से लेकर जनपद अध्यक्ष और मंडी अध्यक्ष का सफर तय किया। जिसके कारण उनका ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ा जुड़ाव रहा। लगभग 3 दशकों से लगातार नीमच के गांवों में पहुँचने से गुर्जर की ग्रामीण बेल्ट में बड़ी पकड़ है। जीरन ब्लॉक और नीमच ग्रामीण ब्लॉक में उमराव समर्थकों की लंबी फेहरिस्त है। जनपद अध्यक्ष और मंडी अध्यक्ष के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए विकास कार्याे को लोग आज भी याद करते हैं। सहज और सरलता के साथ उपलब्ध रहने के कारण भी आमजन में गुर्जर की अच्छी खासी लोकप्रियता है। पहलवान के रूप में विख्यात उमराव सिंह का युवा वर्ग में भी बड़ा वर्चस्व है। उनके साथ अक्सर युवाओं की टोली देखी जाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE