भगवानपुरा । आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का आगमन हुआ। प्रदेश के सभी आदिवासी विधानसभा सीटों पर यह यात्रा निकाली जा रही है। राजीव गांधी सभागृह परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले कांग्रेस पदाधिकारियों ने बाजार चौक स्थित टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वही आदिवासी स्वाभिमान यात्रा में शामिल युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष राजू टेकाम, निर्मला सरवटे आदि शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक केदार ने सीधी जिले एवम मणिपुर में आदिवासी महिलाओं पर हुई हिंसा को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि मणिपुर में हमारी समाज की महिलाओ निर्वस्त्र कर घुमाया गया जो मानवता को शर्मसार कर देना वाली घटना है। इस पर प्रधानमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री एक शब्द भी बोलने को तैयार नही वही सीधी घटना पर भी मुख्यमंत्री चुप है प्रदेश में आएदिन आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हे विधायक ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कहीं । प्रदेश महासचिव डॉ गोविंद मुजाल्दा ने कहा कि इस बार आदिवासी की सरकार बनाना है जिसके लिए आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। वही रामू टेकाम ने भी आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने की बात कहीं। अंत में प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने भी प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आदिवासियों को अपना मानती है उनका मसीहा कहती है लेकिन सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में चुप्पी साध लेती है कोई भी भाजपा नेता घटना पर कुछ भी बोलते है वहीं मणिपुर में पिछले 80दिनों से जारी हिंसा पर भी केंद्र सरकार अबतक मौन है। आदिवासियों को एकजुट करने और प्रदेश से भाजपा को सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ही आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है।इस अवसर पर यशवंत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।।