भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। राजस्थान के कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को एमपी स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। एआईसीसी से जारी इस कमेटी में यूपी के पूर्व पीसीसी चीफ अजय कुमार लल्लू और ओडीसा की कोरापुट लोकसभा सीट से सांसद सप्तगिरी उलका को भी शामिल किया गया है।
मध्य प्रदेश के पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कैंपेनिंग कमेटी के चेयरमैन कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज सचिवों को समिति में पदेन सदस्य बनाया गया है।