BREAKING NEWS
KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 12:47 pm
BIG NEWS : भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने तय किए 4 राज्यों के विधानसभा चेहरे, अब ये बड़े नेता संभालेंगे एमपी और राजस्थान सहित अन्य राज्यों के चुनाव की कमान, 8 अगस्त को दिल्ली में बड़ी बैठक, पढ़े खबर   

Share On:-

दिल्ली। राजस्थान में अब तक भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। अब इससे भी आगे बढ़कर यह तय हुआ है कि राजस्थान में पार्टी की चुनावी गतिविधियों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही संभालेंगे।
भाजपा ने अपने शीर्ष चार नेताओं को चार प्रदेशों की कमान सौंपने का फैसला किया है। इसके तहत पीएम मोदी को राजस्थान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को छत्तीसगढ़ और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को तेलंगाना की कमान सौंपी है। इन चारों राज्यों में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
इस निर्णय के बाद चुनावी साल में राजस्थान के 7 दौरे-सभाएं कर चुके पीएम मोदी ने अब प्रदेश के सभी 28 सांसदों को 8 अगस्त को दिल्ली बुलाया है। इनमें 24 सांसद लोकसभा और 4 राज्यसभा के हैं। जानकारों की मानें तो इसके बाद विधायकों को भी दिल्ली बुलाकर वे फीडबैक लेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई पीएम किसी स्टेट में डायरेक्ट चुनावी रणनीति देखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE