BREAKING NEWS
KHABAR : नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की.. <<     BIG NEWS : कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस.. <<     BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     KHABAR : स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त,.. <<     मणिकर्णिका गार्डन में विहिप का मंथन,संगठन को.. <<     VIDEO NEWS: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नीमच.. <<     VIDEO NEWS: गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     BIG NEWS : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए फिल्म.. <<     BIG NEWS : गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     दतिया उपचुनाव: बसई पहुंचे शिवराज सिंह चौहान,.. <<     KHABAR : बिजली कटौती से झातला ग्रिड के ग्रामीणों.. <<     KHABAR : विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय जिला.. <<     बड़वानी में दर्दनाक हादसा:खुले कुएं में.. <<     "शिवपुरी के नरवर किले की ऐतिहासिक तोप चोरी का.. <<     BIG NEWS : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: 30वीं स्टेट ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में.. <<     बड़वानी पुलिस का बड़ा एक्शन, लूटकांड का 6 घंटे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 3:12 pm
KHABAR : आप के लोकसभा प्रमुख अग्रवाल ने लिखा कलेक्टर को पत्र, जावद तहसील परिसर के संबंध में मांगी ये जानकारी, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने आज नीमच जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर एवं आरटीआई के माध्यम से जानकारी चाही है कि वर्तमान में नीमच जिले में अधिकांशतः शासकीय कार्यालयों पर प्राइवेट कंपनियों के संबंधित कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के पदनाम के साथ प्राइवेट कंपनियों के भी नाम होर्डिंग में उल्लेखित है। 
नविन अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर से निम्न बिंदुओं पर जानकारी चाही गई है। क्या शासकीय कार्यालयों पर प्राइवेट कंपनियों के साथ होर्डिंग का कोई अनुबंध शासन के साथ हुआ है या  शासन द्वारा इस संबंध में कोई पत्र जारी किया गया है। क्या शासकीय कार्यालय पर जहां आम नागरिक न्याय की उम्मीद लेकर आता है और वहां पर प्राइवेट कंपनियों के बोर्ड देखता है तो क्या उसे न्याय मिलने की  उम्मीद होगी। जिस तरीके से शासकीय कार्यालयों पर होर्डिंग लगे हैं उस प्रकार के होर्डिंग जब कोई संस्था लोन लेती है तो उसे दर्शाने के लिए उन पर इस प्रकार के साइन बोर्ड लगाए जाते हैं तो क्या नीमच जिले में इन शासकीय कार्यालयों पर भी कोई लोन इन कंपनियों से लिया गया है। और अगर इन शासकीय कार्यालयों पर प्राइवेट कंपनियों से कोई लोन लिया गया है तो नीमच जिले में कुल कितना लोन लिया गया है बताने का कष्ट करें। क्या आने वाले समय में शासकीय कार्यालयों का भी प्राइवेटाइजेशन करने का कोई विचार मध्य प्रदेश शासन का है। क्या इस प्रकार के होर्डिंग लगाने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा जी गई है।
पत्र में उल्लेखित किया गया है कि जिस प्रकार का एक होर्डिंग जावद तहसील कार्यालय की बिल्डिंग पर भी लगा हुआ है जिस पर अनुविभागीय अधिकारी जावद के साथ एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का नाम भी होर्डिंग पर दर्शाया गया है जिस प्रकार से जिले में अन्य शासकीय कार्यालयों पर भी इसी प्रकार के होर्डिंग विभिन्न प्राइवेट कंपनियों के नाम के साथ संबंधित कार्यालय के पद नाम सहित दर्शाए गए हैं।
पत्र के माध्यम से कलेक्टर से निवेदन किया गया है कि उपरोक्त बिंदुओं पर कृपा कर स्थिति स्पष्ट करने का कष्ट करें।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE