BREAKING NEWS
KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 4:20 pm
BIG NEWS : मानगढ़ धाम में राहुल गांधी की आमसभा, जिला कांग्रेस कमेटी में तैयारी बैठक 5 अगस्त को, विश्व आदिवासी दिवस पर होगा विशाल कार्यक्रम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 अगस्त 2023 को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पर विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मानगढ़ धाम पर आयोजित होने वाले इस विशाल जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता महेंद्र शर्मा में बताया कि इस जनसभा की तैयारियों को लेकर 5 अगस्त 2023 को दोपहर 1 बजे, स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय (राजीव गाँधी भवन) में अति आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी की अध्यक्षता में रखी गई है। उक्त जनसभा की तैयारीयो के लिए राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, बेगू विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी, जिला प्रभारी लाल सिंह झाला, सभापति संदीप शर्मा सहित जिले प्रमुख नेताओं से चर्चा कर आम सभा को सफल बनाने हेतु दायित्व प्रदान किए जाएंगे। 
इस अतिआवश्यक बैठक में विधानसभा के प्रभारीगण, पीसीसी पदाधिकारी एवं सदस्य, जिले के पूर्व विधायक/प्रत्याशीगण, जिला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्य, प्रधानगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, नगर अध्यक्षगण, नगर निकाय के चेयरमैन, पार्षदगण, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आमंत्रित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE