BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा प्रहार, एनडीपीएस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. में विश्व पर्यावरण दिवस के.. <<     NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 5:54 pm
NEWS : महात्मा गांधी विद्यालय स्टेशन का पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयन, सम्मान कार्यक्रम आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महात्मा गांधी विद्यालय स्टेशन का पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयन होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अध्यक्षता में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
इस मौके पर विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि बच्चों के हाथों में भारत का भविष्य सुरक्षित है। बच्चों में प्रतिभा, योग्यता और क्षमता की कोई कमी नहीं है। बच्चों के समक्ष आगे बढ़ने के अनेक रास्ते हैं। अपनी प्रतिभा को निखार कर आगे बढ़ने का प्रयास करें। आप में से ही कोई इंजीनियर, डॉक्टर, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनेगा।  महात्मा गांधी स्टेशन स्कुल चितौड़गढ के पीएम श्री योजना में चयनित होने पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति में ज्ञान, कौशल और नागरिकता सभी का समावेश है। 
जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है। उनके नेतृत्व में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भारत को आप और हम मिलकर आत्म-निर्भर बना सकते हैं। दुनिया में कोई काम ऐसा नहीं है जो आप नहीं कर सकते। मेहनत और परिश्रम करें। आप चित्रकार, लेखक, खिलाड़ी तथा अलग-अलग क्षेत्रों में जा सकते हैं। ऊँची उड़ान भरें, लक्ष्य निर्धारित कर देश और प्रदेश को आगे बढ़ायें। 
जाट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के बच्चों की बुनियाद को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में बेहतर कदम उठाते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बड़ा बदलाव करते हुए देश के लगभग 14500 स्कूलों को पीएम श्री योजना के अंतर्गत अपग्रेड किया गया है। जिसमें 18 लाख से अधिक छात्रों को लाभ होगा। महात्मा गांधी स्टेशन विद्यालय को पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयन होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाओं में परिवर्तन के लिए 2 करोड रुपए की राशि दी जाएगी। विद्यालय में सांसद सीपी जोशी की अनुशंसा पर दस लाख रुपए 
डीएमटी फण्ड से भी पूर्व में स्वीकृत हुए हैं और पीएम श्री योजना में चयन के लिए सांसद सीपी जोशी का सभी ने आभार जताया। पी एम श्री योजना में अटल टिंकरिंग लैब भी बनेगी। 
जाट ने कहा कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं में बदलाव होगा योजना में चयनित स्कूलों को पूरी तरह से मॉडर्न मनाया जाएगा। स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब से लेकर डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। जिससे छात्रों को पढ़ने आगे बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।  भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा सरस्वती माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत उद्बोधन संस्था प्रधान ज्योति लड्ढा ने दिया। सूर्यकांत सैनी एवं शैलेंद्र सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन एवं आभार  निर्मला काबरा ने व्यक्त किया। 
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, नहीं सहेगा राजस्थान अभियान जिला संयोजक एवं भाजयूमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, नगर कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, राजू अग्रवाल, रवि बैरागी आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE