BREAKING NEWS
BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 6:43 pm
BIG NEWS : एयरस्ट्रिप का व्यावसायिक उपयोग निजी कंपनी कर रही- जाजू, हवाईपट्टी पर पायलेट ट्रेनिंग सेंटर को लेकर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। हवाईपट्टी नीमच पर निजी कंपनी द्वारा पायलेट ट्रेनिंग सेंटर प्रारंभ किया गया। निश्चित ही यह क्षेत्र के विकास के लिये स्वागत योग्य पहल हैं लेकिन नीमच ज़िले के युवा लोगो को इस पायलेट ट्रेनिंग सेंटर का लाभ कितना मिलेगा यह एक प्रमुख बात हैं? यह बात नीमच के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सम्पत स्वरूप जाजू ने कही। 
जाजू ने कहा कि जैसी जानकारी दी गई हैं कि अभी लगभग 100 युवा पायलट ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन 100 युवाओं में नीमच ज़िले के कितने युवा हैं ? एक और बात नीमच की हवाईपट्टी का उपयोग निजी कंपनी कर रही हैं वह ज़िले के युवाओं को स्थानीय होने का डिस्काउंट दे रहे हैं या देंगे ? नीमच की हवाईपट्टी का व्यावसायिक उपयोग शुरू हो गया हैं और निजी कंपनी लाभ उठा रही हैं। प्रश्न हैं कि नीमच हवाई पट्टी का केंद्र सरकार की महती योजनाये रीजनल एयर कनेक्टिविटी योजना और उड़ान योजना का लाभ कब मिलना शुरू होगा? या हवाई पट्टी केवल निजी कंपनी के उपयोग के लिये ही होगी? 
जाजू ने कहा कि प्रश्न बहुत उठते हैं! महिलाओं के लिये और अजा/अजजा के लिये कितना आरक्षण हैं? उन्हें सरकार कितनी सब्सिडी देगी? सरकार स्थानीय लोगो को क्या सुविधा देगी? जब भी कोई बड़ी कंपनी अपना व्यवसाय प्रारंभ करती हैं स्थानीय लोगो को प्राथमिकता और राहत देने की शर्त होती हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE