BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर ने किया.. <<     KHABAR : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW : लोकसभा चुनाव में अफीम की एंट्री,.. <<     BIG BREAKING : सिंधिया की मां माधवी राजे की तबियत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में मतदाता जागरूक अभियान चलाया, प्रेस.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत इस संसदीय क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- कलेक्टर चौहान ने शांति.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- बहुमंजिला आवासीय.. <<     GROUND ZERO: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जिले में.. <<     KHABAR : उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान का महत्व बताने निकाली बाइक रैली,.. <<     KHABAR : नयागांव में मतदाता जागरूकता अभियान का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 12:08 pm
BIG NEWS : पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा जावद नगर कांग्रेस अध्यक्ष के शपथ समारोह में शरीक हुए, सज्जन वर्मा ने मंच से बीजेपी पर साधा निशाना, पढ़े रुपेश जोशी की खबर   

Share On:-

जावद । जावद नगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद धाकड़ (बग्गड़) के शपथ समारोह एवम कार्यकर्ता सम्मेलन में मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवम सोनकच विधायक सज्जन सिंह वर्मा शुक्रवार को जावद पधारे। सर्वप्रथम राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद धाकड़, जिला उपाध्यक्ष सलीम सरवारी, नगर अध्यक्ष अरविंद धाकड़, पूर्व जिला महामंत्री कैलाश गुप्ता, बेरोजगार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हनी तोतला ने सज्जन सिंह वर्मा एवम जावद विधानसभा के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर का बड़ी माला के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान न्यूज पर खबर मिली की राहुल गांधी की सजा पर कोर्ट ने रोक लगाई और सांसदी भी बहाल होगी, पूर्व मिलेगा दिल्ली में बंगला यह खबर मिलते ही सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्यापत हुई। राजकुमार अहीर मित्र मंडल में सभा स्थल चौराहे पर आतिशबाजी कर इस फैसले का स्वागत किया और कहा की मोहब्बत की दुकान जो राहुल ने पूरे भारत में खोली हैं उसी से हम देश में नफरत खत्म करेंगे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एवं मोदी की टीम ने राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की थी उन पर एवं उनके परिवार पर अशोभनीय टिप्पणियां की जाती है, लेकिन गांधी परिवार कभी भी द्वेषता की राजनीति नहीं करते हैं। मोदी नाम को लेकर दिए गए बयान से राहुल गांधी को घेरने की नाकाम कोशिश की गई। उन्हें सांसद पद से हटाया गया, उनका बंगला भी खाली करवाया गया। राहुल गांधी ने एवं समस्त कांग्रेसजनों ने इस लड़ाई को लड़ा। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है जिसका फल आज मिला और राहुल गांधी पर लगे आरोपों पर कोर्ट ने रोक लगाई तथा कहा कि गुजरात कोर्ट ने फैसला देने में काफी जल्दी की।
भाजपा एवं मोदी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से परेशान हो चुके थे, क्योंकि पदयात्रा में राहुल के साथ हजारों-लाखो लोग लगातार यात्रा कर रहे थे उनके पीछे हजारों लोगों का काफिला चलता रहा और इस यात्रा की सफलता से हमें कर्नाटक चुनाव में जीत मिली। आने वाले चुनाव में भी हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और पांचो राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
वर्मा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जनता इस भ्रष्ट सरकार से परेशान हो चुकी है। भाजपा की सभाओं में मेरी भीड़ एकत्रित नहीं हो पा रही है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं यहां पर भ्रष्ट भाजपा को उखाड़ फेकना है और माननीय कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनना है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद धाकड़ को बधाई देते हुए वर्मा ने कहा कि यह नई जिम्मेदारी अरविंद के कंधों पर डाली गई है इसे ईमानदारी से निभाए और आने वाले चुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को जीता कर भोपाल भेजें। नगर अध्यक्ष धाकड़ ने कहां की हमेशा संगठन के पदाधिकारीयो को साथ लेकर चलूंगा और कांग्रेस कांग्रेस की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाऊंगा।
इस अवसर पर जावद विधानसभा के नेता राजकुमार अहीर, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद धाकड़ (बग्गड़), पार्षद प्रतिनिधि एवम जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद धाकड़, जिला उपाध्यक्ष सलीम सरवारी, पूर्व जिला महामंत्री कैलाश गुप्ता, हनी तोतला (माहेश्वरी), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर (जावद), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी (सिंगोली), पूर्व ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष शंभू चारण (रतनगढ़), पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मेव, युवा कांग्रेस जावद विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, पार्षद दिनेश धनगर, पार्षद पूरण चंदेल, पार्षद अमृत शर्मा, पार्षद प्रशांत पुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि विजय बैरागी, पार्षद विक्की पाटीदार, महिला कांग्रेस जावद ब्लॉक अध्यक्ष मंगला तोतला, व्यापार प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चांडक, जावद ब्लॉक उपाध्यक्ष मधुसूदन पांडे, सुधीर सेन, रवि, गुणवंत बाथरा, भीमराज राठौर, सरोदा मंडलम अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपूत, सरवानिया महाराज मंडलम अध्यक्ष समरथ डूंगरवाल, नयागांव मंडलम अध्यक्ष हिमांशु निर्वाण, खोर मंडलम अध्यक्ष पारस जैन, धनगाव सेक्टर अध्यक्ष अशोक जैन, तारापुर सेक्टर अध्यक्ष मदनलाल टेलर, सरवानी मसानी सेक्टर अध्यक्ष दिनेश धाकड़, सरोदा सेक्टर अध्यक्ष कैलाश धाकड़, सुठोली सेक्टर अध्यक्ष महेश सोनी, दड़ौली सेक्टर अध्यक्ष सुरेश जाट, दोराई सेक्टर अध्यक्ष श्याम जोशी, मोरवन सेक्टर अध्यक्ष अमरसिंह दायमा, धामनिया सेक्टर अध्यक्ष नानालाल रावत, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजेश शर्मा, युवा कांग्रेस जावद ब्लॉक अध्यक्ष तरुण जाट, युवा कांग्रेस रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नितेश दायमा, युवा कांग्रेस जावद नगर अध्यक्ष शेलेंद्र सोनी, युवा कांग्रेस नयागांव नगर अध्यक्ष फजल रहमान, युवा कांग्रेस रतनगढ़ नगर अध्यक्ष संजय ग्वाला, युवा कांग्रेस अठाना नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजावत, भीमराज बग्गड, अकील खान, जिला महामंत्री हबीब राही, शहादत अंसारी, शांतिलाल, राहुल अहीर, राजवीर सालवी, हरीश नागदा, लखन रैगर, सोनू सरवारी, करण गुजर, गुलफाम सब्जीफरोश, रिजवान सब्जीफरोश, अबरार रंगरेज, अय्यूब मुल्तानी, अरबाज पठान, महेश सुथार, मलकीत सिंह, ओमप्रकाश, सत्यनारायण धाकड़, दुर्गा लाल बलाई, नैना लाल बंजारा, भरत पाटीदार सेवादल, पूर्व पार्षद फजले नबी, राशिद खान, गुलाबचंद राठौर, आईटी सेल जावद विधानसभा अध्यक्ष मनीष बैरागी, रमेश भानु टेलर, मुन्नालाल बंजारा, मुरली पाटीदार, दीपक पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार, रवि पाटीदार, श्यामलाल गुजर, जगदीश कुमावत, राजेंद्र ऐरन, मुकेश भट्ट पूर्व सरपंच, मदन भट्ट, गणेश भट्ट, मुकेश भट्ट, मोहन सिंह जाट, अमित पाटीदार, शिवलाल बंजारा, ओमप्रकाश भाटी, सुनील धाकड़, संजय धाकड़, अजजा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोलंकी, बालचंद सोलंकी, लाला ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, चुन्नीलाल धाकड़, चुन्नीलाल माली, दशरथ माली प्रह्लाद धाकड़, रमेश माली, समरथ रेगर, पंकज धाकड़, कन्यालाल धाकड़, भेरूलाल, कन्यालाल भील, धन्नालाल भील, दशरथ धाकड़, सत्तू धाकड़, तोहिद खान, लियाकत कुरैशी, ओमप्रकाश गाड़ीलोहार, हरीश तवर, हीरालाल ठन्ना, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजेश शर्मा, मोहम्मद हुसैन, पप्पू माली, हरीश गुर्जर, कंवरलाल गुर्जर, लालचंद गुर्जर, विनोद गुर्जर, तेजसिंह चौहान, रतनलाल सोलंकी पत्रकार, मदन गुर्जर सरपंच, रमेश गुर्जर, शोभालाल गुर्जर, विक्रम गुर्जर, सेवा गुर्जर, परशराम मीणा, अकील खान, शिवलाल बंजारा, अशोक कुमार जैन, देवीलाल पाटीदार पूर्व जनपद सदस्य, जाहिद अंसारी, सलीम सागर, यूसुफ कुरेशी, सरफराज लोहार, सुजाउद्दीन लोहार, रवि धनगर, बसंत चौधरी जैन, दिनेश पालीवाल, कुलदीप पालीवाल, कन्हैयालाल पाल, ओकारलाल भारतीय, रमेश हाड़ा, पुष्कर सालवी, मोहन खटीक, राजकुमार पीरिया, नारायणसिंह सोलंकी, रोशन लाल जाटव, प्रकाश सेन, बाबूलाल भील, भेरूलाल थोरेचा, नंदकिशोर पाटीदार, नागूराम भील, बालकिशन धनगर, प्रताप सिंह राजपूत, सुरेश पाटीदार, कन्हैयालाल चंदेल, दुर्गा शंकर, कैलाश पाटीदार, तुलसीराम पाटीदार, रामदयाल भील, प्रेमसिंह राजपूत, गोटूलाल रेगर, प्रकाश रांका, नेमीचंद बोथरा, प्रमोद शर्मा, अयूब पहलवान, नूर मोहम्मद लोहार, अब्दुल रज़्ज़ाक़ लोहार, वहीद लोहार, इस्लाम लोहार, सलीम खान, सुरेश सोलंकी, समरथ सोलंकी, पारस धाकड़, शराफत मंसूरी, लाला भील, घनश्याम मेघवाल, हेमराज बंजारा, भगतराम बंजारा, पृथ्वीलाल मेघवाल, गणपत जोशी, विनोद प्रजापत, नारायण सालवी, पारस सेन, कन्हैयालाल धाकड़ पूर्व सरपंच, रोहित जटिया, कैलाश जाट, अशोक धाकड़, अशोक भट्ट, पारस सेन, बालकिशन धाकड़, घासी खा गांधी, राशिद खान, श्यामलाल राठौर, सुरेश टेलर, बंसीलाल, शिवम सगोतिया, संजय मेघवाल, विशाल सिंह राजपूत, कन्यालाल चारण, राकेश चारण, नागूराम भील, सीताराम भील, सुरेश भील, राधेश्याम भील, बाबूलाल भील, भारत धाकड़ सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष निलेश रावल एवम आभार पूर्व जिला महामंत्री कैलाश गुप्ता ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE