BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2023, 12:19 pm
BIG NEWS : विधानसभा चुनाव 2023, प्रदेश में जारी दल बदल की राजनीति, भाजपा को फिर लगा बड़ा झटका, पूर्व राज्य मंत्री सहित ये नेता होंगे कांग्रेस में शामिल, पीसीसी चीफ कमलनाथ दिलाएंगे सदस्यता, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर       

Share On:-

डेस्क। एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। प्रदेश में कई दिग्गज नेताओं द्वारा दल बदल को लेकर उठापठक जारी है। ऐसे में प्रदेश में भाजपा को लगातार कई बड़े झटके लग रहे हैं। भाजपा से कई असंतुष्ट नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। कांग्रेस भी लगातार भाजपा के इन असंतुष्ट नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। 
लगातार कांग्रेस के निशाने पर चल रहे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के क्षेत्र में कांग्रेस सेंधमारी लगाने में कामयाब होती दिख रही है। दतिया के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अवधेश नायक और सागर जिले की सुरखी के राजकुमार सिंह धनौरा कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। संभवतः आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ इन भाजपा नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलवा सकते हैं। वहीं महशूर शायर स्वर्गीय राहत इंदौरी की पत्नी अंजूम रहबर भी आज कांग्रेस ज्वाइन करेगी। 
अवधेश नायक और राजकुमार सिंह धनौरा को पीसीसी में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह दोनों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे। लंबे समय से इन दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें चल रहीं थीं। आखिरकार आज दोनों नेता कांग्रेस में औपचारिक तौर पर शामिल होंगे।
वैसे बात की जाए तो राजनीतिक गलियारों से ऐसी कई खबरें निकलकर सामने आ रही है, जिसमें प्रदेश के कई भाजपा नेता पार्टी की रीति नीति से असंतुष्ट चल रहे हैं या अपना राजनीतिक भविष्य भाजपा में उज्जवल नहीं देख पा रहे हैं। ऐसे में आगामी दिनों में प्रदेश में और भी बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है। भाजपा के और भी कई बड़े नेता पार्टी को अलविदा कह सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE